जीआईसी सुखरो कोटद्वार के पीटीए, एसएमसी, एसएमडीसी की बैठक में ऑनलाइन पढ़ाई सहित आगामी सप्ताह में होने वाली परीक्षाओं की तैयारियों पर चर्चा की गई।
एसएमडीसी अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समग्र शिक्षा से प्राप्त धनराशि का उपयोग विद्यालय के विकास पर करने पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह रावत ने कहा कि डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग के तहत 15 अक्तूबर को कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के छात्रों की ऑनलाइन प्रतियोगात्मक परीक्षा होगी। प्रतियोगिता के लिए 50 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। 15 अक्तूबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह विद्यालय में ऑनलाइन मनाया जाएगा। बैठक में चार प्रोजेक्ट के लिए छात्रों और प्रभारी अध्यापकों का चयन किया गया। कहा कि नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप एग्जाम (एनएमएमएसएस), नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम (एनटीएसई) परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। इसके लिए कक्षा आठ से 15 छात्राओं और कक्षा 10 से 9 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। विशेषज्ञ अध्यापकों की ओर से छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। बैठक में पीटीए की इंदु राणा और शिक्षक स्टॉफ मौजूद रहे।