फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग निर्माण आंदोलन को एक वर्ष पूरा

Thu, 06 Aug 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। लालढांग-चिल्लरखाल एलिवेटेड मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को एक वर्ष पूरा होने पर आंदोलनकारियों ने केक काटा और भंडारे में प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चिल्लरखाल में धरना स्थल पर कई प्रदर्शनकारी डटे। धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक वर्ष में कई उतार-चढ़ाव आए। कई बार शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया, तो कई बार उग्र रूप भी अपनाना पड़ा। सबसे अच्छी बात रही कि हर मौसम, हर परिस्थिति में प्रदर्शनकारी कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहे। अब भी यही कहना है कि जब तक एलिवेटेड मार्ग नहीं बनता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
वहीं, केक काटकर नरेश धस्माना और रविंद्र चौहान ने कोटद्वार की जनता से अपील की कि वे इस प्रदर्शन में चिल्लरखाल और भाबर क्षेत्र की जनता का साथ दें। बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन एवं एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पा मेहरा, दीपा अधिकारी, कंचन मेहरा, रेनू मेहरा, नरेश धस्माना, रविंद्र चौहान, जयदीप रौतेला, गणेश रावत, देवेंद्र रावत, गोवर्धन काला समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें