फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण में साथ देने वाला भी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल बॉर्डर से मंगलवार को बरामद किशोरी के मामले में बाजार चौकी पुलिस ने अपहरणकर्ता के एक साथी को भी पकड़ा है। उसके खिलाफ भी पॉक्सो और आपराधिक षड्यंत्र में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पौड़ी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बाजार चौकी इंचार्ज कमलेश शर्मा ने बताया कि भगाकर ले जाई गई किशोरी को पुलिस ने मंगलवार को उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर विकासनगर से बरामद किया था।
पीड़िता से पूछताछ और मेडिकल जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ा दी गई हैं। अपहरण में तालिब का साथ देने के आरोप में नाजिम पुत्र शफीक निवासी साहनपुर नजीबाबाद को भी बालासौड़ से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भी आईपीसी 363, 366ए, 376, 368, 120बी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें