बेस अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार किया गया। उधर, कोटद्वार समेत आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में 69 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। साथ ही कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार में शिवपुर निवासी 52 वर्षीय एक व्यक्ति को 20 अप्रैल को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शुक्रवार तड़के 5:30 बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। संवाद