फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 30 Oct 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बारिश और तेज अंधड़ के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय दोनों लोग बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के समीप खड़े थे।
विज्ञापन

कोतवाल प्रदीप नेगी के अनुसार हल्दूखाता निवासी विक्रम उर्फ खटमल (55) पुत्र छज्जू सिंह और किशनपुर निवासी दलीप (45) पुत्र शिवराज सिंह शुक्रवार सुबह जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक चाय की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान बारिश के साथ तेज अंधड़ के कारण वहां खड़ा पेड़ अचानक उनके ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दलीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कलालघाटी चौकी इंचार्ज एसआई राजा राम डोभाल और कोटद्वार कोतवाली के एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस की टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर पेड़ के नीचे दबे घायल दलीप को बाहर निकाला और उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें