श्रीनगर। कीर्तिनगर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मलेथा के पास से 9.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप, निवासी ऋषिकेश देहरादून के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत आरोपी के खिलाफ कोतवाली कीर्तिनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि नशे पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।