पुलिस ने वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 10 जून को उमरावनगर निवासी भगवान सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने देहरादून निवासी दीपक कुमार पर उनके बेटे को वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था। पुलिस टीम ने 26 अक्तूबर को ठगी के आरोपी दीपक तोमर निवासी ग्राम मलकपुर थाना कोतवाली बडौत जिला बागपत यूपी, हाल निवासी दुधली रोड, त्यागी गार्डन देहरादून को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।