फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सीटी-एमआरआई यूनिट में एक अतिरिक्त तकनीशियन तैनात

Fri, 27 Feb 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीशियनों की कमी के कारण मरीजों को नहीं होना पड़ेगा परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। तकनीशियनों की कमी के कारण अब बेस अस्पताल में एक्स-रे एवं सीटी-एमआरआई यूनिट का संचालन प्रभावित नहीं होगा। बेस अस्पताल प्रशासन ने अस्थायी तौर पर एक्स-रे तकनीशियन की व्यवस्था की है। शुक्रवार को तकनीशियन ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में संचालित एक्स-रे एवं सीटी-एमआरआई यूनिट के लिए मात्र दो तकनीशियन ही तैनात थे। एक तकनीशियन के अवकाश पर होने पर दोनों यूनिटों का एक साथ संचालन करना चुनौतीपूर्ण हो रहा था। अब दोनों यूनिटों के निर्बाध संचालन के लिए एक अस्थायी तकनीशियन को तैनात किया गया है। तीनों तकनीशियनों के होने पर जहां काम सुचारु रूप से चलेगा।
विज्ञापन


बंद रहीं कुछ ओपीडी, मरीज रहे परेशान
सर्जन डॉ. मयंक नौटियाल व डॉ. सतीश कुमार के ऑपरेशन में होने से ओपीडी बंद रही। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेसी ध्यानी के ट्रेनिंग पर जाने और फिजीशियन डॉ. दीपिका के अवकाश होने पर दोनों ओपीडी बंद रहीं। अस्थि विशेषज्ञ डॉ. वीसी काला एवं डॉ. रीता रमोला के भी ट्रेनिंग पर होने से ओपीडी का संचालन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें