फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Tue, 16 Dec 2025 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की ओर से हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर में मंगलवार को विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडौन की ओर से मंगलवार को विजय दिवस के मौके पर लालबत्ती चौराहे से नगर में स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बीपी भट्ट (सेनि) ने विजय दिवस की महत्ता बताई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ग्राम वस्यूर (देवराजखाल) निवासी शहीद राइफलमैन रघुनाथ सिंह के भाई बीरेंद्र सिंह, ग्राम जसपुर ग्वील निवासी शहीद हवलदार उमानंद की पत्नी विमला देवी, ग्राम डाबर, बढियारगांव निवासी शहीद लांसनायक महिपाल सिंह की भतीजी गीता देवी, ग्राम भूडोली (देवराजखाल) निवासी शहीद सूबेदार बलवंत सिंह की पुत्रवधू अनीता देवी को सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम तीन स्थान पाने वाले जीआईसी कोटद्वार की तानिया, जीआईसी सुखरो की मानवी सैनी, जीआईसी कोटद्वार के हिमांशु कुमार और जूनियर वर्ग में प्रथम तीन स्थान पर रहे क्रमश: जीआईसी सुखरो की अंशिका जखमोला, जीआईसी कोटद्वार के मृगांग और अनामिका को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।


पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर केशर सिंह बिष्ट, रामशरण जुयाल, भारत सिंह नेगी, डबल सिंह, उमेद सिंह और शहीद मंदीप रावत की मां सूमा देवी को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कमांडर सुरेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे। संचालन शूरवीर सिंह खेतवाल ने किया।
विज्ञापन



कांग्रेस कार्यालय में भी हुआ सम्मान कार्यक्रम
जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सेवानिवृत्त सूबेदार गजे सिंह, राजेंद्र चंद चौहान, संतन सिंह रावत, चंदन सिंह रावत, केशर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह पटवाल, ताजबर सिंह नेगी, सेवानिवृत्त सूबेदार नंदन सिंह रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, अनिल वर्मा, दिनेश रावत, सेवानिवृत्त कैप्टन प्रेम सिंह की पत्नी सुशीला देवी, सेवानिवृत्त कैप्टन ज्ञान सिंह पुंडीर, सेवानिवृत्त नायक आनंद सिंह बिष्ट, केशर सिंह बिष्ट को सम्मानित किया। हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में भी कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें