कोटद्वार। हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर में महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने उनके जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग व संस्मरण सुनाए। प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिक्षक मनोज जोशी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मदन मोहन मालवीय का विस्तार से जीवन वृतांत सुनाया। शिक्षक अंचल कुमार अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने बनारस में हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। इस मौके पर शिक्षक प्रयागदत्त चमोली, योगेश नेगी, गीता रावत, सुनीता पंत, अंजू चमोला, श्रेया चौधरी, दीक्षा, मुस्कान बिष्ट, कीर्ति द्विवेदी, हेमा पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद