कोटद्वार के सिमलना मल्ला में 60 वर्षीय वृद्ध सोमप्रकाश पर गुरुवार सुबह शौच के लिए जाते समय एक हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें ठोकर मारकर सड़क से खाई में गिरा दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोटद्वार के दुगड्डा विकासखंड के गांव से सिमलना मल्ला में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे घर से करीब आधा किलोमीटर दूर शौच के लिए गए वृद्ध सोमप्रकाश (60) पर अचानक आए हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने वृद्ध को ठोकर मारकर सड़क से नीचे खाई में फेंक दिया। जिससे वृद्ध को गंभीर चोटे आईं। उनके काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन उनकी तलाश में निकले, तो सोमप्रकाश के खाई से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। घायल सोमप्रकाश ने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के रेंजर विपिन चंद्र जोशी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम हाथी को आबादी से दूर खदेड़ने के लिए क्षेत्र में गश्त करने में जुटी है।