फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में राज्य आंदोलनकारी, पत्रकार और सिपाही समेत पांच की मौत

Mon, 19 Dec 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
यमकेश्वर कार हादसे के बाद एनएच पर हादसा - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
कार हादसे में राज्य आंदोलनकारी, पत्रकार और सिपाही समेत पांच की मौत
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर तुनखाल के पास पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार
लक्ष्मणझूला से यमकेश्वर तहसील जा रहे थे पांचों लोग
अमर उजाला ब्यूरो
यमकेश्वर। पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक में लक्ष्मणझूला-कांडी हाईवे पर एक कार के पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार पुलिस कांस्टेबल समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और एक पत्रकार भी शामिल हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस, लक्ष्मणझूला थाना पुलिस और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से मृतकों के शवों को बड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर लाया गया। ये सभी लोग यमकेश्वर तहसील मुख्यालय जा रहे थे। नीलकंठ पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कांस्टेबल पीपलकोटी से उनकी कार में सवार हुआ था। उसकी ड्यूटी इन दिनों यमकेश्वर तहसील में लगी थी।
विज्ञापन

प्राप्त विवरण के मुताबिक सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी इंद्र दत्त शर्मा (55) पुत्र गिरिजा दत्त निवासी आमड़ी अपनी कार से लक्ष्मणझूला से यमकेश्वर तहसील मुख्यालय जा रहे थे। उनके साथ कार में यमकेश्वर के पत्रकार सत्यपाल पयाल (40) पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम कोठार, महिपाल सिंह (52) पुत्र जीत सिंह ग्राम मराल घट्टूगाड, मोहन सिंह बिष्ट (24) पुत्र आनंद सिंह बिष्ट निवासी ग्राम भूमियासार डाडामंडल और पुलिस कांस्टेबल नरेंद्र कुमार चौधरी (35) पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ग्राम टिकोला, मंगलौर, जिला हरिद्वार हाल निवासी पुलिस चौकी नीलकंठ, थाना लक्ष्मणझूला सवार थे। उनकी कार लक्ष्मणझूला-कांडी मार्ग पर तुनखाल के पास पहुंची ही थी कि तभी कार अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें