राज्य सरकार पर कोटद्वार नगर निगम के साथ सौतेला व्यवहार करने, पर्याप्त बजट और संसाधन उपलब्ध न कराने को लेकर मेयर , कांग्रेसी एवं निर्दलीय पार्षदों का क्रमिक आंदोलन जारी रहा। मंगलवार को मेयर और पार्षदों के आंदोलन को पदमपुर सुखरो की महिलाओं और छात्र संगठन एनएसयूआई ने अपना समर्थन दिया।
मंगलवार को कोटद्वार पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी के नेतृत्व में एनएसयूआई के छात्रों और पार्षद पिंकी रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदमपुर सुखरो क्षेत्र की महिलाओं ने नगर निगम के समक्ष धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। छात्र नेताओं और महिलाओं ने सरकार से नगर निगम को पर्याप्त बजट देने और संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा कि नगर निगम के साथ सौतेला व्यवहार का खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार नगर निगम को संसाधन नहीं दे रही है, वहीं जिला विकास प्राधिकरण से भाबर के लोग परेशान हो उठे हैं।
धरना-प्रदर्शन में मेयर हेमलता नेगी, विजय माहेश्वरी, रूपन नेगी, पिंकी रावत, पूर्व राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, डॉ चंद्रमोहन खर्कवाल, बलबीर सिंह रावत, दुर्गादत्त जोशी, रमेश चंद्र खंतवाल, डा. रणवीर सिंह चौहान, गीता सिंह, सुंदरी बिष्ट, रजनी बिष्ट, रेखा रावत, गुड्डी देवी, अनिता मैंदोला, पूजा जखवाल, जयश्वरी बिष्ट, संगीता रावत, रजनी जखमोला, दिक्का रावत, योगी नेगी, हरिबर्धन नेगी, बृजमोहन रावत, निर्मला रावत, रघुवीर सिंह, अनूप रावत, डीएस रावत, शिशुपाल सिंह रावत, दिनेश धस्माना, प्रेम सिंह रावत, आशीष राणा, कुलदीप शर्मा, एसके खंतवाल, नरेंद्र सिंह, ज्योति, सौरभ सिंह, महेश्वरी देवी, गीता सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने किया।