कोटद्वार। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, देवरामपुर के एनएसएस स्वयंसेवियों ने टीबी जागरूकता के लिए शनिवार को एक रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस मौके पर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया गया।
शनिवार को देवरामपुर स्थित विद्यालय परिसर से मोटाढाक चौराहा तक रैली निकाली गई। प्रबंधक शेखर उपाध्याय और मेघा चंदोला ने रैली को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम अधिकारी शंकर बहादुर ने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो एक मनुष्य से दूसरे में फैलती है। उन्होंने टीबी से बचाव के कई उपाय बताए, जिनमें भीड़ वाली जगहों से बचने, मास्क पहनने, पौष्टिक आहार लेने और खुले में न थूकना शामिल है। बताया कि सरकार टीबी का पूरा इलाज मुफ्त में करवाती है। नाटक में कार्तिकेय कंडवाल, अमित स्वरुप, शिवांशी रावत, दीपांशु, अभिज्ञान, यश भट्ट, अमन नेगी, अंशुमान, नैतिक, प्रतिभा, प्रियांशी और आदित्य कुमार शामिल रहे। संवाद