फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अब आरक्षित कोच में सफर करने वाले यात्री नहीं होंगे परेशान

Sun, 01 Nov 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म का चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया। प्लेटफार्म के एक ओर बने मिट्टी के टीले को काटने के लिए जेसीबी लगाई गई है। अब दो एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षित कोच में सवार यात्रियों को आवाजाही में समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

कोटद्वार रेलवे स्टेशन का नया भवन तैयार कर लिया गया है। हाल ही में भवन को स्टेशन अधीक्षक को हस्तांतरित किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के विकास का कार्य अभी भी चल रहा है। कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर एकमात्र प्लेटफार्म है। हाल ही में इस प्लेटफार्म का जीर्णोद्धार कराया गया था लेकिन तब प्लेटफार्म के चौड़ीकरण को अगले चरण के कार्यों के लिए टाल दिया गया था। अब द्वितीय चरण में रेलवे की गति शक्ति यूनिट की देखरेख में प्लेटफार्म चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया है।
प्लेटफार्म के एक ओर मिट्टी-बोल्डर के टीले को काटा जा रहा है। कार्य में जेसीबी को लगाया गया है। प्लेटफार्म पर बनाए गए नए शौचालय से पुराने मालगोदाम क्षेत्र के निकट भूमिगत पुलिया तक मिट्टी-बोल्डर के टीले को काटने के बाद प्लेटफार्म का चौड़ीकरण होगा। बताया जा रहा है कि दो मीटर तक प्लेटफार्म चौड़ा किया जाएगा। अभी तक इस स्थान पर प्लेटफार्म संकरा होने से कोटद्वार से दिल्ली के बीच संचालित श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन और कोटद्वार से आनंद विहार तक के लिए चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के आरक्षित कोच में सफर करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के द्वितीय चरण में गति शक्ति यूनिट की देखरेख में प्लेटफार्म चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया है। इसी चरण में फुट ओवरब्रिज निर्माण का कार्य भी किया जाना है। -एसएस रावत, रेलवे खंड अभियंता (कार्य) नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें