फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लालढांग मार्ग के लिए अब हर रविवार को देंगे धरना

Fri, 08 May 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कण्वघाटी/किशनपुर। चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग को एलिवेटेड बनाने के लिए चल रहा धरना अब साप्ताहिक कर दिया गया है। हर रविवार को धरने के साथ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। मार्ग निर्माण संघर्ष समिति और प्रदर्शनकारियों की चिल्लरखाल में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मौसम में आए बदलाव तूफान, बारिश और भीषण गर्मी को देखते हुए आंदोलन में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इसलिए इसे सप्ताह में हर रविवार करने का निर्णय लिया गया है। आंदोलनकारी मदन सिंह नेगी ने कहा कि मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आंदोलन की रूपरेखा में बदलाव किया गया है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर रविवार को धरना स्थल पर सभा की जाएगी और बाकी दिन आंदोलनकारी जनसंपर्क करेंगे। संघर्ष समिति के संयोजक रविंद्र सौंद ने कहा कि कोटद्वार, गढ़वाल एवं लालढांग की जनता को चौबीसों घंटे आवागमन के लिए एलिवेटेड रोड की जरूरत है। क्षत्रिय उत्थान संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि लालढांग मार्ग राज्य की सीमा के भीतर से हरिद्वार आवाजाही का एकमात्र मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें