फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह शिकायतों में से एक का भी निस्तारण नहीं, मायूस हुए फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक यमकेश्वर के तहसील दिवस में ग्रामीणों ने 6 शिकायतें दर्ज कराईं, जिसमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं होने से फरियादी मायूस होकर लौटे। एसडीएम ने सभी शिकायतों को अधिकारियों को थमाकर उनके समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी यमकेश्वर श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान कांडी अनुज नेगी ने 4 शिकायतें दर्ज कीं, जिसमें गांवों में जंगली जानवरों से जानमाल का नुकसान होने, कांडी बाजार से हैलीपैड तक, बिथ्याणी से ब्लाक मुख्यालय यमकेश्वर तक सड़क निर्माण कराने और यमकेश्वर- तुनखाल मार्ग क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। बघेलगांव के भगत सिंह नेगी ने कांडी-लक्ष्मणझूला मार्ग पर बिथ्याणी के समीप बोल्डर गिरने, ग्राम बिथ्याणी के जितेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्र में हैंडपंपों के खराब होने की शिकायत की। एसडीएम यमकेश्वर श्याम सिंह राणा ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों से पहुंचे अधिकारियों को सौंपते हुए उनके निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें