फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं तो वोट नहीं

Sat, 23 Jan 2016 07:16 PM IST
बैजरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारगली क्षेत्र विकास समिति ने ग्राम कोठा में महापंचायत का आयोजन कर नोलापुर, खेतु, कोणागाड, नाकुरी बीरोंखाल सड़क का निर्माण न होने पर गहरी नाराजगी जताई है। चेतावनी दी कि यदि समय पर सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो वे विधानसभा चुनावों में वोट नहीं डालेंगे। महापंचायत में शिक्षा और पेयजल की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

शनिवार को हुई महापंचायत में पदाधिकारियों ने कहा कि इस सड़क की मांग पिछले 40 साल से चल रही है। 30 नवंबर 2006 को इस सड़क का शिलान्यास तत्कालीन विधायक अमृता रावत ने किया था परंतु 10 साल बीत जाने के बाद भी अब तक सड़क का निर्माण न होने से यह क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। सड़क के निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता लंबे समय से संघर्ष कर रही है। शासन व प्रशासन की अनदेखी के चलते सड़क आज तक नहीं बन पाई है।

तीस से सात किमी हो जाएगी दूरी
लोगों ने कहा कि सड़क के निर्माण से क्षेत्र के विकासखंड व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी मात्र सात किलोमीटर रह जाएगी। जो वर्तमान मे 30 किलोमीटर है। सड़क न होने से अधिकारी और कर्मचारी इस क्षेत्र में नही आते। इसके कारण ग्रामीणों को सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। क्षेत्रीय जनता का कहना है यदि तीन माह में उनकी समस्याओं का निस्तारण नही हुुआ तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन करेगी। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मुलायम सिंह का कहना है कि वन विभाग की स्वीकृति न मिलने के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य यशपाल पटवाल, दलवीर सिंह रावत, राजपाल बिष्ट, उदय सिंह  हर्षपाल सिंह, बबीता रावत, दयाल सिंह विष्ट, घरमानंद पोखरियाल, रोनक सिंह, डॉ. बिहारीलाल जलंधरी के अलावा कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें