कोरोना संक्रमण के चलते इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को सामूहिक योग समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। लोग घरों में बैठकर योग साधक योग के टिप्स ऑनलाइन और सोशल मीडिया के माध्यम से देंगे। इसके लिए भारत स्वाभिमान न्यास और महिला पतंजलि ने तैयारी कर ली है।
प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की इजाजत न मिलने की वजह से ऐसा किया जा रहा है। महिला पतंजलि की राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत ने बताया कि सभी साधक घर में योग करेंगे।
भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी विजय नौटियाल ने बताया कि संस्था से जुड़े सभी साधकों ने योग की एक वीडियो बनाकर संस्था को उपलब्ध कराई है। जिसे तीन दिन तक सोशल मीडिया के माध्यम से दिखाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन सुबह साढ़े सात बजे से सभी साधक अपने फेसबुक पर लाइव योग देख घर बैठे योगाभ्यास कर सकेंगे।