फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम नलई में छह दिन से नहीं आ रही बिजली

Fri, 15 Jul 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
जिले के थलीसैंण ब्लाक के ग्राम नलई में पिछले छह दिन से बिजली गुल है। शाम होते ही गांव में अंधेरा पसर जाता है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी लेकिन सुनवाई नहीं होने से आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के पैठाणी मंडल अध्यक्ष विकास हंस, प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता देवी, गंगा प्रसाद ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को सप्लाई ठप होने का कारण तक नहीं पता है। चौरींखाल इंटर कॉलेज में 12वीं में अध्ययनरत शरद कुमा, 12वीं की छात्रा संतोषी, सोनी और भारत हंस ने कहा कि उन्हें शाम को पढ़ाई करने में लैंप का सहारा लेना पड़ रहा है। एसडीओ अनिल सिंह ने बताया कि चौरा में लाइन का फ्यूज उड़ गया है। लाइनमैन को कहा गया है। शनिवार तक सप्लाई सुचारु हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें