डोभ-श्रीकोट गांव के ऊपर जंगलों में लगी आग को अड़तालिस घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आग बुझाने को ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। इसमें कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा जलकर राख हो चुकी है लेकिन वन विभाग ने आग बुझाने में कोई पहल नहीं दिखाई।
पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग में डोभ श्रीकोट गांव के ऊपर के जंगल में को दिन में अचानक आग भड़क गई थी। तब से अब तक आग की चपेट में आने से गांव से ऊपर की पूरी पहाड़ी का जंगल जलकर राख हो गया है। तेजी से फैल रही यह आग बैंग्वाड़ी गांव के ऊपर के जंगल की तरफ भी फैलती जा रही है।
गढ़वाल वन प्रभाग के सहायक प्रभागीय वनाधिकारी श्याम गिरि गोस्वामी कहते हैं कि इस पहाड़ी में काफी ढलान और चट्टान होने के कारण वहां पर जाना संभव नहीं हो पा रहा है। जंगलों के जलने से ऊपर से पत्थर भी आ रहे हैं। इन हालातों में भड़की आग को बुझाना संभव नहीं हो पा रहा है।