फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: निवेश मिस्टर और पलक बनी मिस फ्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/किशनपुर। भाबर के भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी दीक्षारंभ उद्भव का आयोजन किया गया। इस दौरान नवांगतुक छात्र-छात्राओं को विभिन्न खिताबों से नवाजा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह, नगर आयुक्त पीएल शाह, डॉ. विभांशु विक्रम सिंह और प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा ने सयुंक्त रूप से किया। प्रो. पीएस राणा ने अभिभावकों को विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों व नए शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। नगर आयुक्त पीएल शाह ने सभी छात्रों को गुरुओं का सम्मान व अपने सीनियर्स से सीखने की अपील की।
कार्यक्रम में निवेश को मिस्टर फ्रेशर, पलक को मिस फ्रेशर, मनमोहन को मिस्टर मैग्निटी, पायल नेगी को मिस मैग्निटी, हिमानी को मिस शो स्टोपर और अभिराज को मिस्टर शो स्टोपर के खिताब से नवाजा गया। निर्णायक मंडल में शिवानी नेगी, जितेंद्र रावत और जितेंद्र सिंह शामिल रहे। मंच संचालन ज्योति नेगी और लक्ष्मी कंडारी ने किया। डॉ. सरवानन, सहायक कुलसचिव अरुण कुमार, गुरजंट सिंह, राहुल राजपूत, रोहित नंदन, हर्षित शर्मा, श्वेता डोबरियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें