धुमाकोट/कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक की न्याय पंचायत किनाथ में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चल रहे जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 19 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया। 240 लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे ग्रामीणों से संवाद कर रहा है। इससे समस्याओं के समाधान में तेजी आयी है। एक ही स्थान पर सभी विभागों की उपलब्धता से आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। इस अवसर पर धुमाकोट तहसील के एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला, नोडल अधिकारी शिविर एवं प्रबंधक उद्योग राजेंद्र प्रकाश आर्य, बीडीओ प्रमोद चंद पांडे, ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र रावत उपस्थित रहे। संवाद