फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशंक ने सुनीं पिनानी के लोगों की समस्याएं

Sat, 17 Sep 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के सांसद ने अपने दो दिनी भ्रमण कार्यक्रम के तहत अपने पैतृक गांव पिनानी पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना। भरसार स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय पहुंचने पर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने उन्हें समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


विश्विद्यालय के शैक्षिक स्टाफ ने भी डा. निशंक को समस्याएं बताईं। विवि के डीन प्रो. वीवी नौटियाल ने बताया कि शैक्षिक कर्मचारियों की कमी के चलते छात्रों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। भरसार के बाद निशंक पैतृक गांव पिनानी पहुंचे। ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका स्वागत किया। निशंक ने जबरोली महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। निशंक ने सभी ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने उन्हें विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि से संबंधित समस्याओं के साथ व्यक्तिगत परेशानियों से भी अवगत कराया।
निशंक ने बताया कि दमदेवल क्षेत्र के आठ गांवों के समग्र विकास के लिए जिला स्तर पर योजना तैयार की जा रही है। वापसी में उन्होंने दमदेवल इंटर कालेज व चौबट्टाखाल महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। नौगांवखाल व एकेश्वर में आयोजित जनसभा में उन्होंने केंद्र की योजनाएं लोगों को बताईं। जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, राजकुमार पोरी, जयबल्लभ पंत, पीएन चतुर्वेदी, पुष्कर जोशी व बालकृष्ण चमोली उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें