फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार और दुगड्डा के बीच आपदा से एनएच खस्ताहाल, मरम्मत की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार और दुगड्डा के बीच दो बरसात के सीजन में आपदा से खस्ताहाल हुए पौड़ी नेशनल हाईवे को विस्तारीकरण के साथ ही मरम्मत की दरकार है, लेकिन एनएच प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बरसात में कई जगह डामर उखड़ने से सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। लोग जान जोखिम में डालकर हाईवे पर हिचकोले खाकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहनों से आवाजाही करने वालों को हो रही है। वर्षाकाल के दौरान बने डेंजर जोन का भी एनएच प्रशासन ने अभी तक ट्रीटमेंट नहीं कराया है।
विज्ञापन


दुगड्डा निवासी प्रदीप बडोला, योगेंद्र बिष्ट, राहुल जैन, अमन गुसाईं, विपिन गुसाईं और शरीफ आदि का कहना है कि एनच पर पांचवें मील, आमसौड़, सिद्धबली के पास, दुर्गादेवी समेत कई जगहों पर डामर उखड़ने से सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं और सड़क ऊबड़-खाबड़ हो गई है। जिससे लोगों को हिचकोले खाते हुए आवाजाही करनी पड़ रही है। गड्ढे में अब तक आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि पौड़ी नेशनल हाईवे को पिछली और इस साल की बरसात से काफी नुकसान हुआ है। दुर्गा देवी के पास जहां बरसात में लगातार मलबा आने से आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, आमसौड़ और दुर्गादेवी के बीच कई जगह क्रैश बैरियर और पुश्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। पांचवें मील में वन विभाग की नर्सरी और ढाबे के पास बरसात में भू-धंसाव होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। एनएच पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच 35 छोटे और बड़े डेंजर जोन हैं। विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। हाईवे पर प्रतिदिन खाद्य सामग्री के वाहनों, यात्री वाहनों, निजी वाहनों और रोगियों के वाहनों की आवाजाही रहती है।



.



कोटद्वार और दुगड्डा के बीच अनुरक्षण कार्य के लिए ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही पैचवर्क का काम शुरू हो जाएगा। कोटद्वार से गुमखाल तक क्षतिग्रस्त पुश्तों के निर्माण के लिए पांच करोड़ की लागत के टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




- आशीष कुमार सैनी, जेई एनएच खंड, लोनिवि धुमाकोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें