कोटद्वार। विकासखंड द्वारीखाल के सुमेरुसैंण में क्षेत्रीय पशुपालकों की सुविधा के लिए नवनिर्मित पशु सेवा केंद्र का लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट ने शुक्रवार को केंद्र का उद्घाटन कर इसे पशुपालकों को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि इस केंद्र का निर्माण डीएम स्वाति एस भदौरिया की विशेष पहल पर जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत 60 लाख रुपये की धनराशि से हुआ है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि इस केंद्र से दर्जनों गांवों के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह बिष्ट, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता श्रीपति डोभाल ने भी विचार रखे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम पुरोहित और पशुधन प्रसार अधिकारी राकेश कुमार सहित कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद