फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मालन खाम में क्षतिग्रस्त पौधों की जगह लगाए नए

Mon, 17 Aug 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वन विभाग, लायंस क्लब और श्री गुरु गोरखनाथ पर्यावरणीय संरक्षण एवं संवर्धन समिति की ओर से भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मालन खाम में पौधों की देखभाल और पुनरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान गत 16 जुलाई को हरेला पर्व पर लगाए गए पौधों की साफ-सफाई, निराई-गुड़ाई की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र रावत और विशिष्ट अतिथि वन मंत्री के प्रतिनिधि एवं मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने पीपल व अर्जुन के पौधे लगाकर किया। मेयर शैलेंद्र रावत ने कहा कि वन मनुष्य ही नहीं, सभी जीव-जंतुओं के लिए जरूरी हैं। सुमन कोटनाला ने कहा कि पौधों को लगाने से अधिक जरूरी उनकी सुरक्षा है। इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, अशोक नेगी, दौलतराम बाैंठियाल, प्रकाश हेमदान, सुनील नेगी, बहादुर सिंह मेहरा मौजूद रहे। संचालन आरपी पंत ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें