कोटद्वार/सतपुली। ज्वाल्पा मंदिर में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख संघ पौड़ी की बैठक जिलाध्यक्ष एवं नैनीडांडा ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास कार्यों की प्रशासनिक और व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए इन्हें शासन के समक्ष उठाने और मुख्यमंत्री से मुलाकात की रणनीति बनाई गई। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें दुगड्डा के सूरज नेगी को उपाध्यक्ष, यमकेश्वर की सीता चौहान को सचिव, रिखणीखाल की रेनू रावत को कोषाध्यक्ष और संजय गुसाईं को प्रवक्ता बनाया गया। जयहरीखाल के रणवीर सजवाण और द्वारीखाल की बीना राणा को संरक्षक, जबकि पंकज बिष्ट, गणेश कोली, लता रावत, सुनीता रावत और नेहा नेगी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। संवाद