जीआईसी कोटद्वार में आयोजित ब्लाक स्तरीय गोष्ठी को संबोधित करते प्रभारी बीईओ अभिषेक शुक्ला।
- फोटो : KOTDWAR
शिक्षा विभाग की ओर से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन एवं सुझाव के लिए आयोजित ब्लाक स्तरीय गोष्ठी में शिक्षाविदों ने नई शिक्षा नीति का स्वागत किया।
जीजीआईसी घमंडपुर की प्रधानाचार्या सुषमा दास की अध्यक्षता में ब्लाक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों ने संपूर्ण देश में एक पाठ्यक्रम लागू किए जाने पर जोर दिया। प्रभारी बीईओ अभिषेक शुक्ला ने देश भर में एक शिक्षा बोर्ड रखे जाने, मध्याह्न भोजन योजना को विद्यालयों से हटाकर बाहरी एजेंसियों को दिए जाने पर जोर दिया। इस मौके पर जीआईसी कोटद्वार के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, जीजीआईसी कलालघाटी की जीव विज्ञान प्रवक्ता हिमानी बहुगुणा, वीरेंद्र देवरानी, सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक जोश एलुकल, प्रधानाचार्या सिस्टर प्रदीपा, बीआरसी सुखरौ से उमा बुड़ाकोटी, मोहन सिंह पटवाल आदि मौजूद थे।