फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

Fri, 23 Jan 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

कोटद्वार। आजादी के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती नगर में पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में आजाद हिंद फौज (आईएनए) के प्रथम पीढ़ी के आश्रितों को भी सम्मानित किया गया।
जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण, प्रवीन रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, मदन सिंह रावत, बृजपाल सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मालवीय उद्यान स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत ने आजाद हिंद फौज (आईएनए) के प्रथम पीढ़ी के आश्रितों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खुशहाल सिंह के सुपुत्र विक्रम सिंह गुसाईं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केशर सिंह रावत के सुपुत्र बलवीर सिंह रावत शामिल रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र सिंह रावत, दलीप सिंह रावत, धर्मपाल सिंह बिष्ट, प्रदीप नेगी, जावेद हुसैन, परमानंद, मदन सिंह असवाल, प्रभुदयाल नेगी, पदमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एमएसके सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े पूर्व सैनिकों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य चंदन सिंह नकोटी की अगुवाई में हवन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें