फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली मजदूर की हत्या, जंगल में छुपाया शव

Tue, 05 Apr 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गडोली क्षेत्र में नेपाली मजदूर की हत्या कर शव जंगल में छुपा दिया गया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने नेपाल निवासी दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पौड़ी शहर के गडोली क्षेत्र में सोमवार की रात नेपाल के बाजरा जिले के मुक्तिकोट गांव निवासी मन बहादुर (55) पुत्र मोहनबीर की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


हत्यारों ने शव को गडोली के जंगल में पत्तों से ढककर छिपा दिया। मंगलवार की सुबह जंगल से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर शव पर पड़ी तो उसने सूचना क्षेत्र में तैनात ग्राम प्रहरी को दी।

ग्राम प्रहरी की ओर से थाने को सूचित करने पर पौड़ी के थानाध्यक्ष बीएल भारती की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक यहां ग्रामीण इलाकों में मजदूरी करता था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बीएल भारती ने बताया कि मृतक के सिर को पत्थरों से कुचला हुुआ है।

मौके पर मौजूद नेपालियों के अनुुसार सोमवार की शाम को मनबहादुर को नेपाल के बाजरा जिले के कयाल गांव निवासी संसार भंडारी और बाजरा जिले के ही थौला गांव निवासी प्रकाश के साथ देखा गया था। मृतक के भाई देवराज ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि संसार भंडारी और प्रकाश ने उसके भाई की हत्या की है।
विज्ञापन


देवराज की तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें