फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में नेहा नेगी ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के अवसर पर अंतर विद्यालयी ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बाल भारती स्कूल की छात्रा नेहा नेगी ने प्रथम स्थान पाया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष गोपाल बंसल के मार्गदर्शन में ‘हिंदू हितार्थ गुरु तेगबहादुर बलिदान गाथा’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने गुरु तेगबहादुर का हिंदुत्व से जुड़ाव पर भाषण दिया। निर्णायक राम भरोसे कंडवाल और जनार्द्धन बुड़ाकोटी के द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर बाल भारती स्कूल की छात्रा नेहा नेगी ने प्रथम, एमकेवीएन स्कूल की छात्रा प्रिया भारद्वाज ने द्वितीय और सिद्धबली पब्लिक स्कूल की छात्रा अंबिका क्षेत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्ञान भारती स्कूल की छात्रा प्रिया टम्टा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर परिषद के सचिव श्याम सुंदर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें