फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: ऋतु खंडूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। कहा कि विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं और कानून व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

लोनिवि गेस्ट हाउस में स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विस अध्यक्ष ने सुखरो पुल के मरम्मत कार्य में हुई देरी को लेकर लोनिवि के अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा। उन्होंने निगम के अधिकारियों के साथ ट्रंचिंग ग्राउंड एवं कूड़े के निस्तारण के लिए हाईटेक तरीके अपनाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और हर गली में कीटनाशक का छिड़काव और फॉगिग के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम प्रमोद कुमार, डीएफओ दिनकर तिवारी, लोनिवि के ईई डीपी सिंह, जल निगम के ईई आशीष कुमार मिश्रा, यूपीसीएल की ईई नंदिता अग्रवाल, ग्रामीण विकास विभाग के ईई दिनेश कुमार, बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. केए तिवारी, सीओ जीएल कोहली, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, जल संस्थान के ईई संतोष कुमार उपाध्याय, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अजहर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

अवैधा खनन को रोकने के दिए निर्देश
बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अवैध खनन के मामलों में सख्त रुख अपनाया। उन्होंने वन विभाग अधिकारियों को बिना रॉयल्टी खनन नहीं करने के निर्देश दिए। जल संस्थान के अधिकारियों को क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए 50 किमी पाइप लाइन बिछाने के लिए आगणन एक सप्ताह में तैयार करने के लिए कहा। बिजली विभाग को क्षेत्र में जगह-जगह ट्रांसफार्मर बदलने एवं खराब तारों को दुरस्त करने के लिए कहा। विधानसभा अध्यक्ष ने बेस अस्पताल कोटद्वार में मरीजों के साथ डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि मरीजों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें