फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नेवी अफसर को मिली ऑनलाइन ठगी की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। पुलिस के साइबर सेल ने हेली बुकिंग के नाम पर ठगी गई 1.60 लाख रुपये की धनराशि नेवी अफसर के खाते में वापस दिलाई। नेवी अफसर ने साइबर सेल व कोतवाली पुलिस का आभार जताया।कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि साइबर ठगों द्वारा ठगी के नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। जागरूकता के अभाव में लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोटद्वार निवासी अमित नेगी ने साइबर सेल कोटद्वार में एक शिकायती पत्र देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी हेली सेवा वेबसाइट पर उनसे केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग के नाम पर 1 लाख 60 हजार की ऑनलाइन ठगी की है। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित नेगी के खाते में 1.60 लाख रुपये की धनराशि वापस दिलाई। पुलिस का कहना है कि एआई के माध्यम से आवाज बदलकर फोन कॉल, पोर्टल के माध्यम से अच्छा फायदा दिलाने, ऑनलाइन सामान खरीदने, बिजनेस दिलाने के नाम पर, व्हाट्स एप पर लॉटरी, बिजली कनेक्शन काटने, टिकट बुकिंग, होटल बुकिंग आदि कराने के नाम पर ई-मेल, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि सोशल साइटों पर लिंक भेजकर लुभावने ऑफरों का लालच दिया जा रहा है। कई लोग लालच में आकर साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने साइबर ठगी को रोकने के लिए साइबर सेल को ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने और समय समय पर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें