कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के कण्वाश्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से नौनी फाउंडेशन ने वन विभाग के सहयोग से रविवार को एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अमलतास, जकरांडा, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के 120 पौधों को रोपा गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष प्रणिता कंडवाल ने उपस्थित लोगों को मियावाकी कॉन्सेप्ट से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस पद्धति के अंतर्गत विभिन्न देसी प्रजातियों के पौधों को एक नियोजित तरीके से कम स्थान पर लगाया जाता है। कार्यक्रम में डॉ. गिरीश उनियाल, विकास नेगी और जिला एनजीओ प्रकोष्ठ के कालिका प्रसाद बौंठियाल ने भी सहभागिता की।