श्रीनगर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मोहन काला के पास 29.13 करोड़, उनकी पत्नी के पास 9.35 करोड़, पुत्री के पास 1.12 करोड़ और पुत्र के नाम 66.86 लाख रुपये हैं। काला के पास 57 बीघा जमीन है, जिसकी बाजार कीमत 4.85 करोड़ है। उनकी पत्नी के नाम 40 बीघा भूमि है, जिसकी बाजार कीमत दो करोड़ रुपये है। यह भूमि देहरादून, रुड़की और हरिद्वार में है।
काला और उनकी पत्नी के पास गाजियाबाद में 4370 स्क्वायर फीट का एक-एक प्लाट है। नवी मुंबई में तीन आवास हैं। इनकी बाजार कीमत क्रमश: 5.15 करोड़, 27.12 करोड़, 3.25 करोड़ रुपये है। काला के पास 1245 ग्राम सोना है। इसके अलावा एक करोड़ रुपये का डायमंड है। उनकी पत्नी के पास दो करोड़ के डायमंड हैं। एक मर्सडीज, एक हुंडई, एक सेंट्रो कार है। काला पर इस वक्त दो करोड़ 98 लाख का बैंक लोन है।