फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथूखाल के संदीप गुसाईं नौसेना में बने आफीसर

विज्ञापन
नौसेना अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी एडिमाला, केरल में पीओपी में बेटे के कंधे पर स्टार सजाते पिता दिग? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लाक में स्थित नाथूखाल गांव के बेटे संदीप गुसाईं ने भारतीय नौसेना में कमीशन अधिकारी बनकर अपने गांव, जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। संदीप गुसाईं भारतीय नौसेना की एग्जिक्यूटिव शाखा में सब लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन अधिकारी बने हैं।
विज्ञापन

गत शनिवार को नौसेना अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी एडिमाला, केरल में हुई पासिंग आउट परेड (पीओपी) में उनके हवलदार पिता दिगपाल सिंह गुसाईं और मां संतोषी देवी ने बेटे के कंधे पर स्टार सजाए। संदीप के पिता दिगपाल सिंह असम राइफल्स में हवलदार के पद पर सेवारत हैं। गांव के बेटे की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पीओपी में शामिल होने केरल पहुंचे संदीप के पिता दिगपाल सिंह और मां संतोषी देवी ने जब अपने हाथों से बेटे के कंधों पर स्टार सजाए तो वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। संदीप के चचेरे भाई टीएस गुसाईं भी भारतीय सेना में सेवारत हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संदीप का परिवार कोटद्वार के लालपुर में निवास कर रहा है और बराबर गांव आना जाना रहता है। संदीप की इंटर तक की पढ़ाई कोटद्वार के एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पदमपुर सुखरो से हुई। संदीप पढ़ाई के समय से ही पिता की तरह सेना में जाना चाहता था, इसके लिए वह इंटर करने के बाद से ही एनडीए परीक्षा की तैयारी में जुट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें