कंडीसौड (टिहरी)। माध्यमिक शिक्षा विभाग की 24वीं जिलास्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के खो-खो बालक वर्ग में नरेंद्रनगर ब्लॉक ओवर ऑल चैंपियन रहा। थौलधार ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज छाम के खेल मैदान में अंडर-19 बालक वर्ग खो-खो में नरेंद्रनगर प्रथम, थौलधार दूसरे स्थान पर रहा।
बालिका में जौनपुर पहले, भिलंगना दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में नरेंद्रनगर पहले, प्रतापनगर दूसरे, बालिका नरेंद्रनगर पहले तथा देवप्रयाग दूसरे, अंडर-14 बालक वर्ग में नरेंद्रनगर प्रथम, देवप्रयाग दूसरे तथा बालिका में थौलधार पहले व जौनपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही।
वहीं कबड्डी के अंडर-19 बालिका वर्ग में देवप्रयाग पहले जौनपुर दूसरे, बालिका अंडर-17 बालिका में जौनपुर पहले, थौलधार दूसरे, अंडर-14 बालक में प्रतापनगर पहले, जौनपुर दूसरे तथा बालिका वर्ग में जाखणीधार पहले व भिलंगना की टीम दूसरे स्थान पर रही। खेल मीडिया प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि कबड्डी का बालक वर्ग अंडर-17 और अंडर-19 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी ने विजेता और उप विजेता टीमों मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य मदन सिंह पंवार, बीईओ एचके श्रीवास्तव, प्रदीप रावत, जिला खेल समन्वयक विनोद नेगी, प्रदीप रावत, अनूप बगियाल, युद्धवीर सिंह पुंडीर, प्रदीप रावत मौजूद थे।