फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से हुआ नरंकार देव का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैजरो/नैनीडांडा। विकासखंड नैनीडांडा के अंतर्गत ग्राम कसाना (बडोल गांव) में नरंकार देव का पूजन 25 साल बाद धूमधाम से किया गया। नैनीडांडा के अंतर्गत मसोलिया जाति के रावत बंधुओं की ओर से पूजा का आयोजन किया गया था। पूजन बडोल (कसाना) गांव में आयोजित किया गया था। इसमें ग्राम कसाना वल्ला, देवलाड़ गांव की मसोलिया (रावत) द्वारा लगभग 25 साल बाद आयोजित की गई थी। पूजा में शामिल होने से पहले श्रद्धालुओं ने रिश्तेदारों को पूजन के लिए अपने घर बुला लिया था। बुधवार शाम भगवान नरंकार की डोली ग्राम कपलटंडा के नरंकार मंदिर से पैदल रवाना हुई।
विज्ञापन


15 किलोमीटर की यात्रा करते हुए भक्तगण डोली को सिर पर रखकर नंगे पांव ग्राम बडोल कसाना पहुंचे। वहां श्रद्धालुओं ने निसाण व बाजे के साथ डोली का स्वागत किया। सभी नाचते, गाते हुए निर्धारित स्थान पर पहुंचे। वहां पहले से उपस्थित भक्तों ने डोली का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने डोली के दर्शन कर भेंट अर्पित की। रात भर देव स्तुति के जागर लगते रहे। तड़के भक्तगण फिर से नरंकार देव के दर्शन कर अपने अपने गांव लौट गए। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक दलीप रावत, बीरेंद्र पटवाल, साधो सिंह रावत, सुनील रावत, अनूप रावत और बचे सिंह रावत आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें