फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाब हत्याकांड में चार के खिलाफ नामजद मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जामा मस्जिद के सामने बृहस्पतिवार को हुए सादाब हत्याकांड में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मृतक के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी मृतक और उसके साले के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मामले की विवेचना कर रहे कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए सादाब हत्याकांड में उसकी पत्नी अजमी की ओर से सिताबपुर निवासी इदरीश व उसके तीन बेटों शाहरुख, अजीम और कफील के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से इदरीश की पत्नी नाजनीन ने भी मृतक सादाब और उसके साले सादाब अख्तर के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी है। मुख्य हत्यारोपी कफील फरार चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें