फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बालिका वर्ग में नालंदा, दुगड्डा और टिहरी का दबदबा

Sun, 07 Jun 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बालक वर्ग में खटीमा, रामनगर व ऋषिकेश ने दर्ज की जीत
विज्ञापन

जीआईसी दुगड्डा में चल रही तृतीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का दूसरा दिन
दुगड्डा (कोटद्वार)। स्व. दीपक मोहन बडोला की स्मृति में जीआईसी दुगड्डा के खेल मैदान में आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक एवं बालिका वर्ग के रोमांचक लीग मुकाबले खेले गए।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन का उद्घाटन कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव जखमोला, अनिल रतूड़ी, बलवीर सिंह रावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नितेश ठाकुर, शिक्षक शशिभूषण अमोली तथा प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र खरक्वाल ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने पूर्व पालिकाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक मोहन बडोला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के मुकाबलों में नालंदा देहरादून ने कालाढुंगी को 8-1 से हराया। दुगड्डा ने देहरादून को 13-1 से पराजित किया, जबकि टिहरी ने कालाढुंगी को 4-3 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में दुगड्डा ने खेलो इंडिया टीम को 2-1 और नालंदा देहरादून ने देहरादून को 5-2 के अंतर से हराया। इन परिणामों के आधार पर नालंदा देहरादून, दुगड्डा और टिहरी की टीमों ने दूसरे दौर में प्रवेश किया।
बालक वर्ग में खटीमा ने टिहरी को 10-3 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। रामनगर ने दुगड्डा को 6-3, बागेश्वर ने हरिद्वार को 16-2 तथा दुगड्डा ए ने खेलो इंडिया टीम को 6-5 से पराजित किया। ऋषिकेश ने खटीमा को 12-2, जबकि भगवती शाह ने खटीमा को 3-2 के अंतर से हराया। अन्य मुकाबलों में खेलो इंडिया टीम ने नालंदा को 6-4, दुगड्डा ने ऋषिकेश को 5-3 तथा अल्मोड़ा ने देहरादून को 5-2 से मात दी। लीग चरण के बाद खटीमा, रामनगर, बागेश्वर और ऋषिकेश की टीमों ने अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप बडोला, हरेंद्र रावत, महावीर नेगी, सुरेंद्र भारती, शिव सिंह रावत, बलवंत भंडारी, कुंदन, धर्मेंद्र गोयल, सूरज चौधरी, अंकित, विपिन गर्ग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन संजीव कपूर एवं संजीव कोटनाला ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें