फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत सतपुली: मतदाताओं की चुप्पी ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतपुली। सतपुली नगर पंचायत चुनाव में मतदाताओं की चुप्पी से प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है, मतदाताओं की चुप्पी से प्रत्याशी और उनके समर्थकों के बीच बेचैनी बढ़ती जा रही है। हालांकि दोनों दलों के जीत को लेकर अपने-अपने दावे हैं, लेकिन दावों के उलट मतदाताओं की चुप्पी से दोनों दल आशंकित हैं।सतपुली नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि चार वार्डों में सभासद के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत के चार में से दो वार्डों विकास मोहल्ले और बस अड्डे में भी भाजपा कांग्रेसियों के बीच सीधी टक्कर है। वहीं, संत पॉल अस्पताल वार्ड में चार और मल्ली सतपुली में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।



अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी अंजना वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, वार्ड एक (विकास मोहल्ला) से सभासद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अमित रावत और भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह के बीच मुकाबला है। वार्ड 2 (सेंट पॉल हॉस्पिटल) से दो सगे भाई बहनों समेत चार प्रत्याशी मुकाबले में हैं। यहां कांग्रेस के चंद्रमोहन रावत, भाजपा की रेणू घिल्डियाल, भाजपा के बागी महेंद्र ध्यानी और सत्यनारायण वेदी के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रोचक बात यह है कि रेणू घिल्डियाल व महेंद्र ध्यानी सगे भाई बहन हैं। वार्ड 3 (बस अड्डा) से कांग्रेस की दीपिका मिंया और भाजपा की सुनीता देवी के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं वार्ड चार (मल्ली सतपुली) से कांग्रेस की रिंकी रावत, भाजपा प्रत्याशी कांति देवी और निर्दलीय प्रत्याशी अनीता देवी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें