फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारीखाल में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय द्वारीखाल में दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में महिलाओं को संबोधित करती बीडीओ अ? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी की ओर से दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लाक मुख्यालय द्वारीखाल में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। ब्लाक के 35 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन

दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बीडीओ अतिया परवेज ने किया। उन्होंने महिलाओं से मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार का जरिया बनाकर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का आह्वान किया। दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लाक मिशन प्रबंधक जियाउल हसन ने कहा कि तकनीकी जानकारी प्राप्त कर मशरूम उत्पादन का कार्य सुनियोजित ढंग से किया जा सकता है। सहायक खंड विकास अधिकारी जयकृत बिष्ट ने योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी की संकाय सदस्य कृतिका जोशी ने कहा कि महिलाओं को ढिंगरी मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर एरिया कोआर्डिनेटर शिवानी, सहायक लेखाकार पंकज नेगी, प्रियंक नेगी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें