धुमाकोट। इंटर काॅलेज अदालीखाल प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी मनवर सिंह रावत एवं चुनाव पर्यवेक्षक आनंद प्रकाश ध्यानी ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। प्रबंध समिति पदाधिकारियों का चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हुआ। इसमें मुन्नी ध्यानी अध्यक्ष, ज्योति शर्मा उपाध्यक्ष, पदमेंद्र सिंह असवाल प्रबंधक, शीशपाल सिंह उपप्रबंधक एवं अजीत पाल सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। धन सिंह, राम सिंह, हर्ष सिंह, रामेश चंद्र, सुमन देवी, माया देवी, मोहन ध्यानी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। उप खंड शिक्षा अधिकारी नैनीडांडा रवि कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष देव पांडेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। चंद्रमोहन सिंह रावत संचालन में हुए कार्यक्रम में शिक्षक कमलेश ध्यानी, ओमप्रकाश, कुसुमलता, वंदना असवाल, महीपाल सिंह, राकेश, सुनील रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद