फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान कर रही पालिका

Sat, 30 Apr 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 अतिक्रमण हटाने और नए ट्रैफिक प्लान को लागू करने के मसले पर तहसील में बुलाई गई बैठक में व्यापारियों ने नगर पालिका पर अतिक्रमण के नाम पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि पालिका मनमानी पर उतारु हो गई है, जबकि व्यापारी नए ट्रैफिक प्लान को सहयोग दे रहे हैं।  एसडीएम ने कहा कि नया ट्रैफिक प्लान से शहरवासियों को लाभ होगा। एसडीएम ने कहा कि शनिवार रात से नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक सुधारने के लिए स्लाइडिंग डिवाइडर और बैरिकेडिंग लगा दी जाएगी।  

एसडीएम जीआर बिनवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, नायब तहसीलदार दलीप सिंह नेगी, ईओ अमरजीत कौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग और महामंत्री लाजपतराय भाटिया समेत पालिका सभासदों और अधिकारियों ने चर्चा की। व्यापार मंडल अध्यक्ष और महामंत्री ने अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने का मुद्दा उठाया। कहा कि पालिका व्यापारियों को चालान के नाम पर डरा रही है।
विज्ञापन


व्यापारी संजय मित्तल ने पालिका पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि अतिक्रमण के नाम पर दोहरे मानक अपनाए जा रहे हैं। एसडीएम ने उन्हें शांत कराया। सभासद रंजना रावत और माया ध्यानी ने कहा कि ट्रैफिक और अतिक्रमण के मामले पर सभासदों को विश्वास में न लेने का आरोप लगाया। दोनों सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ पर पालिका की बैठक न बुलाने का आरोप लगाया।

एसडीएम ने कोटद्वार में अतिक्रमण के मसले पर हाईकोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका का जिक्र करते हुए झंडाचौक पर लगी महाराज अग्रसेन की मूर्ति केे अन्यत्र शिफ्ट करने का मामला उठाया। बैठक में सभासद विवेक अग्रवाल, विनय भाटिया, इमरान, लता शाह, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें