फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कोटद्वार: वार्डों के आरक्षण पर मचा घमासान, 190 आपत्तियां दर्ज, 50 निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम में वार्डों में आरक्षण की स्थिति को लेकर लोगों में भारी नाराजगी बनी हुई है। यही वजह है कि आरक्षण को बदलने के लिए कुल 190 आपत्तियां नगर निगम प्रशासन को प्राप्त हुई हैं। जिलाधिकारी की ओर से एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने वार्डों के आरक्षण पर आईं आपत्तियों का निस्तारण शुरू कर दिया है। शनिवार को 50 आपत्तियों पर लोगों को सुना गया। बाकी पर 22 दिसंबर को सुनवाई होगी।नगर निगम के वार्डों के आरक्षण को लेकर शुक्रवार शाम तक जहां 179 आपत्तियां दर्ज हुईं, वहीं शनिवार शाम तक इनकी संख्या बढ़कर 190 हो गई। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि शनिवार शाम 3:00 बजे तक ही आपत्ति दर्ज करने का समय था। जिलाधिकारी की ओर से उन्हें आपत्तियों को निस्तारित करने के लिए अधिकृत किया गया है। जिसमें 50 आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। बाकी बची आपत्तियों का निस्तारण रविवार को 11:00 बजे से तहसील मुख्यालय में किया जाएगा।



शनिवार को तहसील मुख्यालय में वार्डों के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने और सुनवाई को लेकर गहमा गहमी रही। भाबर के राजाराम अण्थवाल, गजेंद्र मोहन धस्माना, विजयपाल सिंह मेहरा समेत कई लोगों ने वार्डों में महिला आरक्षण को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अकेले वार्ड नंबर-18 शिवपुर से सबसे अधिक 94 आपत्तियां प्राप्त हुईं, झंडीचौड़ पश्चिमी वार्ड से भी करीब 30 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। लोगों का कहना था कि आरक्षण को रोस्टर प्रणाली पर आधारित होना चाहिए था। पिछली बार जो सीटें महिला और अन्य के लिए आरक्षित थी, इस बार भी उन्हें यथावत रख दिया गया है।
विज्ञापन


.



वार्डों में आरक्षण को लेकर कुल 190 आपत्ति दर्ज हुई थीं, जिसमें शनिवार को 50 का निस्तारण कर दिया गया। बाकी आपत्तियों का निस्तारण रविवार 22 दिसंबर को भी तहसील मुख्यालय में किया जाएगा।

-सोहन सिंह सैनी, एसडीएम कोटद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें