फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय शिविर : हाईवे पर धीमी गति से हो रहे निर्माण

Tue, 13 Oct 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने उठाई समस्याएं, झाड़ियों के कटान का मिला आश्वासन
विज्ञापन

दिव्यांग को व्हीलचेयर और महिला समूह को कृषि यंत्र दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
दुगड्डा (कोटद्वार)। विकासखंड मुख्यालय में लगे बहुउद्देशीय शिविर में 10 धात्रियों को महालक्ष्मी किट, एक दिव्यांग को व्हीलचेयर और महिला समूह को कृषि यंत्र वितरित किए गए। विभिन्न विभागों की ओर से स्टाॅल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान हाईवे पर निर्माण कार्य की धीमी गति और सड़कों के निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया।
साझासैंण स्थित ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य औषधि पादप बोर्ड की उपाध्यक्ष एवं दायित्वधारी राज्यमंत्री अनुराधा बालिया ने कहा कि लोगों को समस्याएं संबंधित विभागों के अधिकारियों के सामने रखनी चाहिए ताकि उनका त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखा जाएगा। कृषि विभाग की ओर से चयनित जै भैरों बाबा समूह मोहरा को पावर वीडर, चॉप कटर और ब्रश कटर समेत कृषि यंत्र दिए गए। शिविर में ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनील नेगी ने हाईवे पर निर्माण कार्य की धीमी गति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे काफी परेशानी हो रही है। उमरैला की ग्राम प्रधान संगीता देवी ने उमरैला-चरेख मार्ग पर झाड़ियों और अधूरी नालियों से आवाजाही में खतरा होने की बात कही। लोनिवि के एई कपिल कुमार ने झाड़ियों की सफाई का आश्वासन दिया। सिमलचौड़ की प्रधान रजनी देवी ने दुगड्डा-गोदी छोटी के बीच स्टेट हाईवे-9 पर जल निकासी की व्यवस्था करने, गुनी बस्यूर को सड़क से जोड़ने, जिला पंचायत सदस्य सीमा भंडारी ने हनुमंती-चंडा मार्ग से मलबा हटाने की मांग उठाई। इस अवसर पर एबीडीओ राजेश ध्यानी, एडीओ पंचायत जयदीप सिंह रावत, प्रशासनिक अधिकारी उमेश कंडवाल, ऊर्जा निगम की ईई नंदिता अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, बैंक प्रतिनिधि और महिला समूहों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे के गड्ढों को भरने का काम शुरू
कोटद्वार। 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान के अंतर्गत एनएच धुमाकोट की टीम मंगलवार को कोटद्वार में जुटी रही। सहायक अभियंता खुशवंत शर्मा की देखरेख में राजकीय बेस अस्पताल के सामने हाईवे को समतल करने के साथ ही अस्पताल की ओर हाईवे की साइड में हुए गड्ढों में मलबा भरकर उन्हें समतल किया गया। कुछ लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर तो कुछ ने धीमी रफ्तार पर निर्माण खंड के अधिकारियों से नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि कई महीनों से सड़कें बदहाल पड़ी हैं। वहीं हाईवे पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। यातायात उपनिरीक्षक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। सहायक अभियंता ने बताया कि कौड़िया क्षेत्र से गड्ढों को समतल करने का काम शुरू किया गया है। यह कार्य तीव्र गति के साथ दुगड्डा तक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें