फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकुल 92 फीसदी से शहर टॉप किया

Sat, 21 May 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी
विज्ञापन
पौड़ी में सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद बीआर मॉर्डन स्कूल में जश्न मनाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पौड़ी। सीबीएसई के 12वीं के नतीजों में बीआर मॉडर्न स्कूल के मुकुल नवाली (साइंस) ने 92 प्रतिशत अंक पाकर शहर टॉप किया। केंद्रीय विद्यालय के छात्र आलोक नेगी (साइंस) ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। बीआर मॉडर्न स्कूल के कॉमर्स का छात्र सुदीप जुयाल 89 फीसदी अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रहा।  
विज्ञापन


बीआर मॉडर्न स्कूल के साइंस ग्रुप में आशीष रावत ने 87, रिधिमा असवाल ने 86 फीसदी अंक प्राप्त किए। कॉमर्स में दीपक बिष्ट 82 और मोनिका उनियाल 78 फीसदी अंक लाए। स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल गोपाल ममगाई ने बताया कि स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के कुल 70 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें 36 छात्र और 34 छात्राएं शामिल हैं। सभी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की शिवानी रावत 87.5 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉप रही। हिमशिखा शाह ने 80 और सूरज नेगी ने 77 फीसदी अंक पाए। प्रिंसिपल आरपी ढौंडियाल ने बताया कि स्कूल का ओवरऑल परिणाम 80 फीसदी रहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मनीष तोपाल (मैथ्स), संजय नेगी (केमिस्ट्री), प्रीतम रावत (फिजिक्स), महिपाल बोरा (अंग्रेजी) के अध्यापकों की मेहनत के कारण पिछले साल से परिणाम के प्रतिशत में वृद्धि हुई।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में अदिति मलासी 86 और कृतिका रावत 78 प्रतिशत अंकों के स्कूल में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहीं। प्रधानाचार्य सतनाम सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम पिछले साल से अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें