फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शराब पीकर हुड़दंग मचाते 20 से अधिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नए साल पर जश्न के नाम पर कोटद्वार शहर से लेकर भाबर तक, दुगड्डा और लैंसडौन क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा रहा। कई जगह पुलिस के पहुंचने से पहले उत्पाती भाग खडे़ हुए। शहर में बाजार चाैकी पुलिस ने एक साथ 16 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा कई शराबियों ने भी जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि एसएसपी और एएसपी के निर्देश पर कोटद्वार शहर से लेकर आसपास के सभी क्षेत्रों में पुलिस हुड़दंग करने वालों पर नजर लगाए थी। 31 दिसंबर की शाम को जहां एक युवक को नशे में उत्पात मचाता पटेल मार्ग से गिरफ्तार हुआ। वहीं विभिन्न क्षेत्रों से 16 युवकों को पकड़कर कोतवाली लाया गया। उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
बताया कि उनके नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाकर संभावित क्षेत्रों में तैनात की गई थी। इस दौरान मनोज सिंह, संजीव सिंह, जितेन्द्र सिंह, वीरु सिंह, नरेन्द्र सिंह, दिनेश चन्द्र, नौशाद, फईम समेत 20 से अधिक लोगों को पकड़ा गया। पुलिस टीम को देखकर कई युवक भाग खड़े हुए। भाबर में कई जगह युवा पुल और सड़कों के किनारे महफिल सजाए रहे। कण्वघाटी क्षेत्र में भी तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी सवारों के गिरकर घायल होने की खबरें हैं। ज्यादातर युवा हादसों के बाद सीधे घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें