फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एथलेटिक मीट में मोहित का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हैप्पी होम स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस मौके पर अभिभावकों के मध्य हुई गोला फेंक एवं दौड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


सोमवार को स्कूल प्रांगण में खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन निदेशिका उषा सिंह एवं प्रधानाचार्या शालिनी सिंह ने किया। विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। खेल कप्तान मोहम्मद अर्श सलमानी और सलोनी अग्रवाल मशाल लेकर दौड़े। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेताओं को अतिथि ने पुरस्कृत किया। वार्षिक एथलेटिक मीट में ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ग्लैडविन मेमोरियल ट्रॉफी को अपने नाम किया। सीनियर वर्ग में मोहित और जूनियर वर्ग में अनिरुद्ध को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्व. केआर सिंह मेमोरियल ट्रॉफी प्रदान की गई। छात्रा वर्ग में ईशा ध्यानी को बेस्ट एथलीट की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। अभिभावकों की गोला फेंक एवं 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। गोला फेंक में मो. बिलाल सैफी, रघुवीर सिंह एवं दिनेश अग्रवाल क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। माताओं की 50 मीटर दौड़ में अनीता बिष्ट, दीपा देवी एवं रजनी देवी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं। विजयी अभिभावकों को भी मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या शालिनी सिंह ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें